Jamshedpur Cyber Scam Alert : News
जमशेदपुर में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अब ठगी गलियों में नहीं, बल्कि मोबाइल स्क्रीन पर होती है। अलग-अलग इलाकों में सामने आए मामलों में ₹1.18 करोड़ से ज्यादा की रकम लोगों से ठग ली गई, जहां फर्जी Aadhaar लिंक, Digital Arrest, नकली बैंक अधिकारी और झूठे निवेश स्कीम्स का सहारा लिया गया।
Cyber Police के अनुसार, ठग अब डर, भरोसा और लालच—तीनों को हथियार बनाकर लोगों की जिंदगी भर की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं।
Mango में सबसे बड़ा मामला : Fake IPS Officer बनकर ₹56 लाख उड़ाए
Mango के Hill Bihar Colony में रहने वाले प्रमोद शर्मा के साथ हुई ठगी ने सभी को चौंका दिया।
20 दिसंबर 2025 को उन्हें एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उनका Aadhaar कार्ड मुंबई के एक आपराधिक केस से जुड़ा है।
इसके बाद वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति पुलिस यूनिफॉर्म में नजर आया, जिसने खुद को IPS विजय खन्ना बताया। Digital Arrest का डर दिखाकर जनवरी 2026 में तीन किश्तों में ₹56 लाख ट्रांसफर करवा लिए। पैसे मिलते ही सभी नंबर बंद हो गए।
Madhavbag Colony : OTP शेयर किया और ₹54.95 लाख गायब
दूसरे मामले में, Madhavbag Colony के एक बुजुर्ग व्यक्ति को फर्जी बैंक अधिकारी ने फोन कर “Pension Credit Card” का लालच दिया।
जैसे ही उन्होंने OTP शेयर किया, अपराधियों को खाते की पूरी पहुंच मिल गई।
जनवरी के आखिरी हफ्ते में चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए ₹54.95 लाख निकाल लिए गए।
Govindpur : Fake Share Broking से ₹4.49 लाख की चपत
Govindpur निवासी आकाश कुमार को खुद को RBK Share Broking Limited का प्रतिनिधि बताने वालों ने संपर्क किया।
Aadhaar के जरिए अकाउंट खुलवाया गया और high return investment का सपना दिखाकर ₹4.49 लाख हड़प लिए गए।
Kadma : Telegram Investment Trap में युवक से ₹2.87 लाख ठगे
Kadma के Bhatia Basti इलाके में रहने वाले एक युवक को Telegram पर निवेश का ऑफर मिला।
कंपनी को “Top Indian Investors backed” बताया गया। लिंक क्लिक करते ही बैंक अकाउंट से ₹2.87 लाख की unauthorized withdrawals हो गईं।
ये भी पढ़ें:
- Jamshedpur on High Terror Alert: जमशेदपुर में आतंकी अलर्ट से हड़कंप, इंटरपोल इनपुट के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में
- Jamshedpur News: इंजन से धुआं निकलते ही थमी वंदे भारत, बड़ा हादसा टला
- Jamshedpur Schools Under Tight Security : स्टाफ और ड्राइवरों के लिए पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य, वाहनों में GPS-CCTV जरूरी
Jamshedpur Cyber Scam Alert में Common Pattern क्या है?
Cyber Police का कहना है कि सभी मामलों में कुछ चीजें कॉमन हैं:
Aadhaar misuse
Digital Arrest का डर
Fake officials (Police/Bank/Investment agents)
OTP या लिंक पर क्लिक
High return का झांसा
Cyber Police की अपील
Jamshedpur Cyber Police Station ने नागरिकों से अपील की है:
कोई भी पुलिस या बैंक फोन/वीडियो कॉल पर पैसे नहीं मांगता
OTP, Aadhaar details कभी शेयर न करें
“Digital Arrest” जैसा कोई कानूनी कॉन्सेप्ट नहीं है
ज्यादा मुनाफे का दावा करने वाली स्कीम से दूरी रखें
एक संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज—आपकी पूरी जमा-पूंजी ले डूब सकता है।














