Ghaziabad tragedy :नौवीं मंज़िल से कूदकर तीन बहनों की मौत,‘कोरियन गेम टास्क’ को लेकर संदेह

By rajprince453050@gmail.com

Published On:

Follow Us
Ghaziabad tragedy
Spread the love

Ghaziabad tragedy News

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन नाबालिग बहनों ने एक रिहायशी सोसाइटी की नौवीं मंज़िल से कूदकर अपनी जान दे दी। यह घटना भारत सिटी सोसाइटी में देर रात करीब 2 बजे हुई।

पुलिस के अनुसार, मृतक बहनों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी। तीनों ने कथित तौर पर एक साथ बालकनी से छलांग लगाई। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें ऑनलाइन ‘कोरियन गेम्स’ से जुड़ी बातों का ज़िक्र किया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

मृत बच्चियों के पिता चेतन कुमार ने बताया कि उन्हें अपनी बेटियों की ऑनलाइन गेमिंग की आदत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि नोट में लिखा था— Sorry Papa, we cannot leave Korea. Korea is our life. You cannot separate us from it. इस संदेश के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है।

पिता ने आशंका जताई कि उनकी बेटियां किसी ऑनलाइन गेम या टास्क के प्रभाव में आ सकती हैं। उन्होंने अन्य अभिभावकों से अपील की कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नज़र रखें और उनसे खुलकर बातचीत करें।

घटना की पुष्टि करते हुए एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि तीनों बच्चियों को तत्काल लोनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी विशेष ऑनलाइन गेम या डिजिटल चैलेंज का इस घटना से सीधा संबंध है।

ये भी पढ़ें:-

यह मामला एक बार फिर बच्चों पर ऑनलाइन कंटेंट और गेम्स के बढ़ते प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। इससे पहले भी भारत और विदेशों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां ऑनलाइन चैलेंज या गेमिंग एडिक्शन को आत्मघाती घटनाओं से जोड़ा गया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों की डिजिटल दुनिया को हल्के में न लें और किसी भी असामान्य व्यवहार को तुरंत गंभीरता से लें।

Author

You Might Also Like

Leave a Comment