---Advertisement---

Jamshedpur DC reached Dolmabera : एंबुलेंस से लेकर मोबाइल टावर तक मिले त्वरित आश्वासन

By
Sourav Kumar —
On:
Follow Us

Jamshedpur DC reached Dolmabera 

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के डोलमाबेरा गांव का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। पारंपरिक स्वागत के बाद डीसी गांव के विभिन्न टोला-मोहल्लों से आए लोगों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों के लिए एंबुलेंस की अनुपलब्धता, कमजोर मोबाइल नेटवर्क और जाति प्रमाण पत्र जारी होने में हो रही देरी की शिकायतें रखीं। उपायुक्त ने एचसीएल के सीएसआर फंड के माध्यम से एंबुलेंस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और मोबाइल टावर स्थापना की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए गए।

दौरे के दौरान उपायुक्त ने दो अनाथ बच्चों से मुलाकात की और उनके अभिभावकों को सरकारी प्रायोजन योजना के तहत नामांकन कराने की सलाह दी, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा और भविष्य का सहारा मिल सके।

Related Posts….

इसके अलावा ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, मिनी आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना, आधार और जन्म प्रमाण पत्र, तथा डोलमाबेरा जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग भी रखी। उपायुक्त ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

Sourav Kumar

Sourav Kumar is a news writer and digital publisher at Jharkhand News Alert, covering the latest updates on Jharkhand news, national events, and important public developments. He focuses on delivering accurate, fast, and easy-to-understand news for everyday readers.

For Feedback - support@jharkhandnewsalert.in
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment